भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वे डूब गए / सुमित्रानंदन पंत

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:09, 20 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह=युगांत / सुमित्रानंदन…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वे डूब गए--सब डूब गए
दुर्दम, उदग्रशिर अद्रि-शिखर!
स्वप्नस्थ हुए स्वर्णातप में
लो, स्वर्ण-स्वर्ण अब सब भूधर!
पल में कोमल पड़, पिघल उठे
सुन्दर बन, जड़, निर्मम प्रस्थर,
सब मन्त्र-मुग्ध हो, जड़ित हुए,
लहरों-से चित्रित लहरों पर!
मानव जग में गिरि-कारा-सी
गत-युग की संस्कृतियाँ दुर्धर
वन्दी की हैं मानवता को
रच देश-जाति की भित्ति अमर।
ये डूबेंगी-सब डूबेंगी
पा नव मानवता का विकाश,
हँस देगा स्वर्णिम वज्र-लौह
छू मानव-आत्मा का प्रकाश!

रचनाकाल: अप्रैल’१९३६