भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कौन / शलभ श्रीराम सिंह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:30, 24 दिसम्बर 2009 का अवतरण ("कौन / शलभ श्रीराम सिंह" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कौन ले जा रहा है मनुष्य को
सामूहिक आत्मघात की दिशा में बिला झिझक?
सभ्यता को
ध्वंसावशेषों के हवाले करना चाहता है कौन?

भाषाओँ को
हथियारों में ढाल रहा है कौन?
कौन प्रक्षेपास्त्रों में तब्दील कर रहा है
संस्कृतियों को?
जीवन-शैलियों को
साम्प्रदायिकता के हलाहल का रूप दे रहा है कौन?

विज्ञान के
विनाशकारी उपयोग का
सपना देखने वाला कौन है सत्ताओं के सिवा
इस दुनिया में?


रचनाकाल : 1991, नई दिल्ली