भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तीसरी आँख / रंजना जायसवाल

Kavita Kosh से
पूजा जैन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:02, 24 जनवरी 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

स्त्री के पास
जल से भरी
दो आँखो के अलावा
होती है
एक तीसरी आँख भी

जान-समझ लेती है
जिससे
अपने-पराये का
सारा सच...

और बहाती है
रक्त के आँसू...।