भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

देश को अब चाहिए ख़ुशनुमा सा एक प्रभात / रवीन्द्र प्रभात

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:09, 4 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रवीन्द्र प्रभात }} {{KKCatGhazal‎}}‎ <poem> अनुभवों का फ़िर नह…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अनुभवों का फ़िर नही कोई बहाना चाहिए,
सोच जिसमें है नई वह आजमाना चाहिए।
 
थक गए हैं जो सफ़र में दीजिये आराम उनको-
एक इंजन जोश से लबरेज आना चाहिए।
 
बेवज़ह ही ढूँढ़ते हो खोट गमलों में मियाँ-
झुक गया है पौधा उसको एक निवाला चाहिए।
 
घर में आकर जो हमारे दे गए बेचैनियाँ-
उस पड़ोसी से हमें दूरी बनाना चाहिए।
 
जल रहा है जो परिंदा चीख़ कर यह कह रहा –
रोशनी से इस कदर ना यूँ नहाना चाहिए।
 
देश को अब चाहिए ख़ुशनुमा सा एक प्रभात-
जिसके पीछे चल सके पूरा ज़माना चाहिए।