भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वसंत के इस निर्जन में / आलोक श्रीवास्तव-२

Kavita Kosh से
Himanshu (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:38, 10 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आलोक श्रीवास्तव-२ |संग्रह=जब भी वसन्त के फूल खि…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मन का सौंदर्य नष्त नहीं होता
बह जाई हैं कितनी नदियाँ
कितने पर्वत-शिखरों से होकर
कितनी ऋतुएं
झरते पत्तों
रसमाते फूलों से होकर

पर मिटती नहीं मन से
सौंदर्य की छापें
कोमलता के बिम्ब
धूसर नहीं होते

प्रेम का पहला गीत
किसी वसंत के निर्जन में
गूंजता रहता है
अविराम !