भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फिर जन्म लेता है नगर / श्रीकांत वर्मा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:25, 14 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीकांत वर्मा |संग्रह=माया दर्पण/ श्रीकांत वर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पौ फटी; हटता कुहर
अँधेरे के बाद भी कुछ
बच गया,
आता नज़र।
साफ़ पश्चिम की सड़क
पर
भागती
गुमनाम लड़की ने कहा,
फिर जन्म लेता है नगर!