भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

काल की तेज़ धारा से कट कर कटी / विनोद तिवारी

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:25, 24 मार्च 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद तिवारी |संग्रह=सुबह आयेगी / विनोद तिवारी }}…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

काल की तेज़ धारा से कट कर कटी
उम्र बस लम्हों -लम्हों में बँट कर कटी

कामना कल्पनाओं का विस्तार थी
क्षीण संभावना में सिमट कट कर कटी

कितने सपने संजोए हुए रात थी
रात की नींद लेकिन उचट कर कटी

खिलखिलाता हुआ सिर्फ़ तूफ़ान था
कश्तियों की कहानी उचट कर कटी

प्राय: सब एक ढर्रे पे चल कर जीए
अपनी तो लीक से थोड़ा हट कर कटी

अंत जब भी हुआ बस अचानक हुआ
ज़िन्दगी मौत के साथ सट कर कटी