भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

महाकाल / अवतार एनगिल

Kavita Kosh से
सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:24, 18 अप्रैल 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हल्की काली धरती पर
महाकाल के बरगदों के साये
फैल गए हैं
तूफानों की चीत्कार में
गर्भपात के भय से
रोशनियों के नक्श पथरा गए हैं

कुछ-हो-जाने-की-दहशत ने
वहशत की चुड़ेल को जन्म दे दिया है
जंगल की वीरान आवाज़ों में
पेड़ों की परछाईयों पर
तैरती हैं
छाती पीटते बनमानुष की चीख़

पर महाकाल के नृत्य में
मन का जुगनू
काल का ही हृदय बन
धड़कता है।