भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

देखो कितने अच्छे मेरे साथी हैं / ओमप्रकाश यती

Kavita Kosh से
डा० जगदीश व्योम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:59, 22 अप्रैल 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओमप्रकाश यती }} {{KKCatGhazal‎}}‎ <poem> देखो कितने अच्छे मेर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


देखो कितने अच्छे मेरे साथी हैं
पेड़, किताबें, बच्चे मेरे साथी हैं।
कर ले कोई लाख बुराई भी मेरी
उनको क्या जो मन से मेरे साथी हैं।
निष्ठा का ये हाल सियासत में अब है
रोज़ बदलते झण्डे मेरे सथी हैं।
काम पड़े तब देखें आते हैं कितने
कहने को तो नब्बे मेरे साथी हैं।
अपने और पराए का अन्तर कैसा
सब अल्ला के बन्दे मेरे साथी हैं।