भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धुएँ से भी / विजय कुमार पंत

Kavita Kosh से
Abha Khetarpal (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:07, 1 जून 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धुएँ से भी कभी अंदाज़ कर लेना
जला है क्या..
कभी उड़ते गुबारों से समझ लेना
चला है क्या..

कभी तुम देख लेना मन से,
कैसी है
खलिश हम में ..
लरजते होंठ से छूकर समझ लेना
बला है क्या

कभी तुम सोचकर अपनी ही बातों को
उलझ लेना
मेरी खामोशियों को सुन समझ लेना
फला है क्या..

दुआ मिटने की मेरी और कितने
लोग करते है..
कभी उनके गले लग कर समझ लेना
भला है क्या..