भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खोल तो रहे मुक्ति का द्वार, / गुलाब खंडेलवाल

Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:00, 2 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=गीत-रत्नावली / गुलाब खंड…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


खोल तो रहे मुक्ति का द्वार,
पर ताली देनेवाली ने क्या पाया उपहार!
 
पिता, पुत्र, पत्नी, भ्राता के
प्रेम-चित्र तो अद्भुत आँके
सुन न सके क्यों, कवि! रत्ना के
मन की करुण पुकार?
 
जग को कर रसमय, बडभागी
आप बन गये क्यों वैरागी?
गुरु थी जो, तप-हित क्यों त्यागी
प्राणप्रिया सुकुमार?
 
राम-भक्त का व्रत जो साधा
पत्नी कब उसमें थी बाधा!
छूट गयी क्यों फिर से राधा
रोती यमुना पार!

खोल तो रहे मुक्ति का द्वार,
पर ताली देनेवाली ने क्या पाया उपहार!