Last modified on 14 जून 2010, at 20:08

मौसम का अज़ाब चल रहा है / परवीन शाकिर

Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:08, 14 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=परवीन शाकिर |संग्रह=खुली आँखों में सपना / परवीन …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मौसम का अज़ाब चल रहा है
बारिश में गुलाब चल रहा है

फिर दीदा ओ दिल की खैर हो यारब
फिर ज़ेहन में ख़्वाब चल रहा है

सहरा के सफ़र में कब हूँ तनहा
हमराह सराब चल रहा है

ज़ख्मों पे छिड़क रहा है ख़ुशबू
आँखों पे गुलाब मल रहा है

आंधी में दुआ को भी न उट्ठा
यूँ दस्त ए गुलाब शल रहा है