भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दूर ध्रुवतारा / मलय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:59, 24 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मलय }} {{KKCatKavita‎}} <poem> इस गहराती अँधेरी में केवल ध्रुव…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इस गहराती अँधेरी में
केवल ध्रुवतारा टिमकता है

आवाज़ों की जंगल की रात में
अंदर छुपा हुआ सन्नाटा
रास्ता दिखाता है

धमकते दिल की
इच्छा का उजेरा
दिखलाता है
शताब्दी के पार आगे तक

बस दिमाग में उगे हुए पंख
उड़ते साँय-साँय

दूर ध्रुव्तारा
टिमकता ही जाता है किस तरह!