भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आंचल भर लो / चंद्र कुमार जैन

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:15, 29 अप्रैल 2007 का अवतरण (New page: रचनाकार: चंद्र कुमार जैन Category:कविताएँ Category:चंद्र कुमार जैन ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रचनाकार: चंद्र कुमार जैन

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

छोड़ो अब सपनों की बातें
बीत गई नींदों की रातें
याद रखो पर -
नींदों को नीलाम नहीं करना है
सपनों को बदनाम नहीं करना है !

बीते पल की धूमिल बातें
अब बिसराओ मेरे साथी,
सूरज अभिनंदन करता है
गले लगाओ मेरे साथी !

यदि बीते से प्रेम अधिक है
याद भाहीदों की तुम कर लो,
दे ा प्रेम की रजत रि म से
अपना अपना आंचल भर लो !

साँसों की सरगम ही
जीवन की पहचान नहीं है,
जीवन कर्मश्रेत्र है साथी
कोरा गान नहीं है !

मौत मारती है उनको ही
जो कायर दिल के होते हैं,
वीर नींद में भी जागते हैं
कायर जग कर भी सोते हैं !

आओ अब आपस में मिलकर
नव युग की कुछ बातें कर लो,
प्रेम की रजत रिमझिम से
अपना - अपना आंचल भर लो !