Last modified on 5 जुलाई 2010, at 14:35

महका है मन (गीत) / मनोज श्रीवास्तव

Dr. Manoj Srivastav (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:35, 5 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= मनोज श्रीवास्तव |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> ''' महका है म…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

महका है मन

कस्तूरी सपनों से रिसकर
महका है मन का ये चन्दन वन

क्षितिजीय कारा से भागकर
भोर यहां लाई है अपनापन

मौत अभी रोएगी उम्रभर
तुम जो चली आई ले जीवन-धन

प्यास इधर भटकेगी डांय-डांय
तुम जो बरस आई हो अमृत बन

अक्षय व्यंजनों से भर दिया
भूखा-प्यासा पड़ा था जो बर्तन