भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक-एक क्षण जिया गया है / हरीश भादानी

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:17, 5 अगस्त 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem>एक-एक क्षण जिया गया है अभी-अभी डूबे सूरज की दिनभर की …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक-एक क्षण जिया गया है
      अभी-अभी
      डूबे सूरज की
      दिनभर की
            कुनमुनी झील को
सांस-सांस भर पिया गया है
एक-एक क्षण जिया गया है


      अभी चुभे
      अंधियारे विष से
      सीत्कारती
            आवाज़ों को


रात-रात भर सिया गया है
एक-एक क्षण जिया गया है


      खोल मौन के
      बंद किवाड़े
      मन के इतने बड़े नगर में
कोलाहल भर लिया गया है
एक-एक क्षण जिया गया है