भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इन्हें/ हरीश भादानी

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:24, 5 अगस्त 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem>क्या हो गया है इन्हें रोशनी की हिलकती हुई फुलझड़ी थे कभी राख का …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्या हो गया है इन्हें
रोशनी की
हिलकती हुई
फुलझड़ी थे कभी
राख का आकाश होने लगे
ये सूरजमुखी
क्या हो गया है इन्हें
खुलते हुए
अर्थ के
रास्ते थीं कभी
संदेह की बांबियां
होने लगी आंखें
क्या हो गया है इन्हें
हाथ घड़ते रहे
जो कंगूरे कभी
फैंकने लग गये
कांच की किरकिरी
क्या हो गया है इन्हें