भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बता फिर क्या किया जाए / हरीश भादानी

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:04, 6 अगस्त 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem> बता फिर क्या किया जाए सड़क फुटपाथ हो जाए गली की बांह मिल जाए…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 बता फिर क्या किया जाए


    सड़क फुटपाथ हो जाए
    गली की बांह मिल जाए
सफ़र को क्या कहा जाए
        बता फिर क्या किया जाए


    नज़र दूरी बचा जाए
    लिखावट को मिटा जाए
क्या इरादे को कहा जाए
        बता फिर क्या किया जाए


    स्वरों से छन्द अलगाएँ
    गले में मौन भर जाएँ
ग़ज़ल को क्या कहा जाए
        बता फिर क्या किया जाए


    उजाला स्याह हो जाए
    समंदर बर्फ हो जाए
कहां क्या-क्या बदल जाए
        बता फिर क्या किया जाए


    आदमी चेहरे पहन आए
    लहू का रंग उतर जाए
किसे क्या-क्या कहा जाए
        बता फिर क्या किया जाए