भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कुछ देर बाद आग तो कमजोर पड़ गयी / सर्वत एम जमाल

Kavita Kosh से
Alka sarwat mishra (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:33, 5 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna}} रचनाकार=सर्वत एम जमाल संग्रह= …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

                  रचनाकार=सर्वत एम जमाल  
                  संग्रह=
                  }}
                  साँचा:KKCatGazal

कुछ देर बाद आग तो कमज़ोर पड़ गयी

लेकिन किसी के वास्ते दुनिया उजड़ गयी


मंहगू उधेड़बुन में है, रोये कि खुश रहे

बेटी ज़मींदार की आंखों में गड़ गयी


यह हादसा नया तो नहीं था, न जाने क्यों

इस बार नीच कौम हवेली पे अड़ गयी


हालाँकि लोग झुक के क़दम चूम लेते हैं

मैंने भी करना चाहा था, गर्दन अकड़ गयी


मन्दिर में आरती के समय खून हो गया

शायद किसी अछूत से थाली रगड़ गयी