भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पा गए लोग बड़े पद प्यारे / शेरजंग गर्ग

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:47, 12 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेरजंग गर्ग |संग्रह=क्या हो गया कबीरों को / शेरज…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पा गए लोग बड़े पद प्यारे।
इसलिए हो रहे गदगद प्यारे।

पीड़ितों की गली में सेवक जी,
आओ दौड़ो, करो मदद प्यारे।

मीटरों या गजों की बात नहीं
नाप लो इंच-इंच कद प्यारे।

सादगी, योग्यता, शराफ़त की,
हर जगह पिट रही है भद प्यारे।

आज दो मुफ़्त, और कल दो उधार,
फिर कभी बेचना नक़द प्यारे।

आत्मा पर यकीन करते हो,
हो गई आस्था की हर प्यारे।

है ये मुमकिन कि लूट नगरी में,
तुम भी पा जाओ कुछ शायद प्यारे।