Last modified on 26 अक्टूबर 2010, at 19:30

बड़ा कठिन है / केदारनाथ अग्रवाल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:30, 26 अक्टूबर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=कुहकी कोयल खड़े पेड़ …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बड़ा कठिन है
सत्य का मुँह देख पाना
न्याय के लिए
असत्य को बेध पाना

संशयी मन
सत्य की आवाज नहीं सुनता
कान का परदा
न्याय के लिए नहीं खुलता

रचनाकाल: १५-०९-१९६५