भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
कायरों का नहीं वीरों का भारत / केदारनाथ अग्रवाल
Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:00, 27 अक्टूबर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=कुहकी कोयल खड़े पेड़ …)
लड़ाई बंद हो गई है
युद्ध का एक अध्याय
समाप्त हो गया है
जवान रुक गए हैं
जहाँ थे वहाँ विराम लग गए हैं
मैदान छोड़कर भाग गए हैं
प्रधानमंत्री का आदेश
-समर्पण का नहीं-
संपूर्ण सम्मान के साथ
शक्ति और शील का आदेश है
वह आदेश
जवानों की जय का आदेश है
नय और विनय का वह आदेश
स्वदेश के नय और विनय का आदेश है
रचनाकाल: २५-०९-१९६५