भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ख़त्म हुई बात / अनिरुद्ध नीरव

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:29, 2 दिसम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिरुद्ध नीरव |संग्रह=उड़ने की मुद्रा में / अनिर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक खड़ी पाई
के आगे
     ख़त्म हुई बात

कहने को था
बहुत-कुछ मगर
हो न सके
भाषा के बाजीगर
     सिर्फ़ जगहँसाई
     के आगे
        ख़त्म हुई बात

हमने तो थी
सिर्फ़ साँस ली
और किया
     अल्प था विराम
किन्तु उधर से
उँगली यूँ उठी
जैसे हो
     वाक्य ही तमाम

     खड़ी चौधराई
     के आगे
        ख़त्म हुई बात

सारे हक़
हर्फ़ों में
     टँक गए
मौक़े पर ये
काले भेड़ हुए अन्ततः
लाठी के
बाड़े में
     हँक गए

     स्याह रौशनाई
     के आगे
        ख़त्म हुई बात ।