भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आओ / जगदीश गुप्त

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

याद पिछली चाँदनी रातें करें आओ !
अनकहे स्वीकार सौगातें करें, आओ !
भोर होते ज़िन्दगी से जूझना होगा,
रात है, कुछ प्यार की बातें करें, आओ !