भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रवासी मज़दूर / लालसिंह दिल / सत्यपाल सहगल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्रवासी मज़दूर
हैया-हैया
का गीत अलापते
मोटा तार खींचते

एक साथ
ज़ोर लगाने के लिए
वे गीत-सा गाते

उनके पास से
हँसते-हँसते गुज़रती
नीली शाल वाली मक्खनी लड़की।

मूल पंजाबी से अनुवाद : सत्यपाल सहगल