भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सत्य मोहन वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=सत्य मोहन वर्मा
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>दरवाज़े खड़े हुए लोग,
चौखट में जड़े हुए लोग

सुर्यगीत लिखने का मन,
कालिख में मढ़े हुए लोग

सोने के पिंजरे की धुन,
तोतों से पढ़े हुए लोग

बंजारे सपनों का पंथ,
खूँटी से गड़े हुए लोग

सिरहाने क्रांति का कफ़न,
मुर्दों से पड़े हुए लोग

रेत में छिपा कर के सिर,
आंधी से लड़े हुए लोग ।।
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
2,956
edits