भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
{{KKCatGhazal}}
<poem>
पलकों के शामियाने में ख़्वाब पल रहे थे
घनघोर था अँधेरा जुगुनू मचल रहे थे।
कोमल चरन बताकर सब झूठ बोलते थे
वो पाँव रख रहे थे तो दिल दहल रहे थे।
 
दरबार से सब उसके होकर निहाल लौटे
लेकिन जो थे अभागे वो हाथ मल रहे थे।
 
नाकामयाबियों का इल्जाम किस पे देता
मेरे ही कारनामे जब मुझको छल रहे थे।
 
इक संत की तरह वो जीवन बिता रहा था
अफ़़सोस जलने वाले उससे भी जल रहे थे।
 
दीवार थी कुछ ऊँची, था लक्ष्य उससे ऊँचा
चींटों को मैंने देखा गिर-गिर सँभल रहे थे।
</poem>
Delete, KKSahayogi, Mover, Protect, Reupload, Uploader
19,164
edits