भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
{{KKCatGhazal}}
<poem>
आत्मा नीलाम करके कुछ भी पा लो।लो
रात वाला काम करके कुछ भी पा लो।
गर तुम्हारे नाम से कुछ हो न हासिल,
तो हमें बदनाम करके कुछ भी पा लो।
जाल में फँस जाय गर मोटा शिकार,
तो उसे नाकाम करके कुछ भी पा लो।
मर गये माँ - बाप बेचारे तडपकर,
आज चारों धाम करके कुछ भी पा लो।
और यदि सरकार माँगों को न माने,
तो सड़क को जाम करके कुछ भी पा लो।
किन्तु ये इतिहास केवल जानता है,
एक अच्छा काम करके कुछ भी पा लो।
</poem>
Delete, KKSahayogi, Mover, Protect, Reupload, Uploader
19,164
edits