भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्र गुरुङ |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=चन्द्र गुरुङ
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
वो साधारण और नेक इंसान था

सबसे पहले उसकी प्रेमपूर्ण स्पर्शचेता
उंगलियों को छीन लिया गया
उसके परोपकारी हाथों को तोड़ दिया गया
इसके बाद
निर्दोष चेहरे को क्षत-विक्षत किया गया
सत्य पर चलने वाले पैर तोड़ लिए गए
मृदुभाषी जीभ निकाल दी गई
दबा दी गई उसकी मधुर बोली
आखिर में चिथड़े-चिथड़े कर दिया उसका दिल

आज सुबह
अखबार वाला लड़का इस घटना को
चिल्लाते हुए फ़िर रहा है
ईश्वर की हत्या !
ईश्वर की हत्या !!
ईश्वर की हत्या !!!
</poem>
Delete, Mover, Reupload, Uploader
17,164
edits