भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अँधियारे में खोती हिंदी / प्रदीप शुक्ल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रदीप शुक्ल |अनुवादक= |संग्रह=अम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

02:42, 14 जून 2016 के समय का अवतरण

अँधियारे में खोती हिंदी
अंग्रेजी चकमक
अंग्रेजी में बात कर रहा
हिंदी का नायक

परदे पर
हिंदी में नायक
झूम झूम गाये
अंग्रेजी में गिटपिट करता
जब बाहर आये
जिस थाली में खाये उसमे
छेद करे भरसक

हिंदी
समाचार पत्रों का
सचमुच हाल बुरा
अंग्रेजी के शीर्षक से
सारा मुखप्रष्ठ भरा
गाँवों कस्बों से भी हिंदी
की मिट रही चमक

अपनी भाषा
की उन्नति में
हम पीछे पिछड़े
नए नए पौधों की सारी
खोखल हुई जड़ें
अंग्रेजी के पीछे पूरी
पीढ़ी रही बहक
अँधियारे में खोती हिंदी
अंग्रेजी चकमक।