भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अपना पीछा करता जाऊँ / विज्ञान व्रत

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:57, 23 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विज्ञान व्रत |संग्रह= }} {{KKCatGhazal‎}}‎ <Poem> अपना पीछा करत…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अपना पीछा करता जाऊँ
लेकिन ख़ुद के हाथ न आऊँ

उसकी धुन पर नाचूँ, गाऊँ
यानी उनका दिल बहलाऊँ

उनकी शर्तों पर जीने से
बेहतर होगा, मर ही जाऊँ

उसने मुझको कितना समझा
किस-किसको समझाने जाऊँ

मुझमें कुछ औज़ार छिपे हैं
अब उनको हथियार बनाऊँ !