भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अपने पानी औ' पेड़ों से सुदूर / विजय सिंह नाहटा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:53, 27 नवम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय सिंह नाहटा |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अपने पानी औ' पेड़ों से सुदूर
अपने लोगों औ' प्रेम से बहिष्कृत
कहाँ अपनी चिड़ियाँ कहाँ अपनी सुबह
बिना ताल तलैया पोखर औ' पगडंडियाँ
अपने धान औ' सब्जियों की महक से महरूम
अपने घाटों औ' पणिहारिनों से कहीं अलग
कैसी होगी वह दुनिया
कैसा वह भूगोल
कैसी होगी हक़ीक़त से अलहदा
एक दुनिया गोल-सी
सपनों की कूची से खींचकर कुछ लकीरें
ज्यों सरहद की जगह काबिज हो गई
उसके भीतर कहाँ झांकता होगा
मेरा जनपद
मेरा गाँव
औ'
मेरा खेत
मेरा रक्त