भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अब न यारी रही न यार रहा / आनंद कुमार द्विवेदी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= आनंद कुमार द्विवेदी }} {{KKCatGhazal}} <poem> न...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार= आनंद कुमार द्विवेदी
+
|रचनाकार=आनंद कुमार द्विवेदी
 +
|अनुवादक=
 +
|संग्रह=फुर्सत में आज / आनंद कुमार द्विवेदी
 
}}
 
}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}

10:36, 17 जून 2017 के समय का अवतरण

न तमाशा रहा न प्यार रहा
अब न यारी रही न यार रहा

मेरे अशआर भला क्या कहते
न शिकायत न ऐतबार रहा

मैंने उससे भी सजाएं पायीं
जो ज़माने का गुनहगार रहा

जिक्र फ़ुर्सत का यूँ किया उसने
सारे हफ़्ते ही इत्तवार रहा

खुशबुएँ बेंचने लगे हैं गुल
इस दफ़े अच्छा कारोबार रहा

आज से मैं भी तमाशाई हूँ
आज तक मुद्दई शुमार रहा

ये बुलंदी छुई सियासत ने
चोर के हाथ कोषागार रहा

दर्द का सब हिसाब चुकता है
सिर्फ़ ‘आनंद’ का उधार रहा