भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अब हमारे वास्ते दुनिया ठहर जाए तो क्या! / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 10: | पंक्ति 10: | ||
बाद मर जाने के जी को चैन भी आये तो क्या! | बाद मर जाने के जी को चैन भी आये तो क्या! | ||
− | ख़ुद ही हम | + | ख़ुद ही हम मंज़िल हैं अपनी, हमको अपनी है तलाश |
− | दूसरी | + | दूसरी मंज़िल पे कोई लाख भटकाए तो क्या! |
था लिखा किस्मत में तो काँटों से हरदम जूझना | था लिखा किस्मत में तो काँटों से हरदम जूझना |
09:18, 2 जुलाई 2011 का अवतरण
अब हमारे वास्ते दुनिया ठहर जाए तो क्या!
बाद मर जाने के जी को चैन भी आये तो क्या!
ख़ुद ही हम मंज़िल हैं अपनी, हमको अपनी है तलाश
दूसरी मंज़िल पे कोई लाख भटकाए तो क्या!
था लिखा किस्मत में तो काँटों से हरदम जूझना
कोई दिल को दो घड़ी फूलों में उलझाए तो क्या!
जिनको सुर भाते ग़ज़ल के, वे तो कब के जा चुके
अब इन्हें गाये तो क्या! कोई नहीं गाये तो क्या!
हर नए मौसम में खिलते हैं नए रंग में गुलाब
एक दुनिया को नहीं भाये तो क्या, भाये तो कया