भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अम्मा को देखकर / स्वाति मेलकानी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वाति मेलकानी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

13:30, 26 अगस्त 2017 के समय का अवतरण

     अम्मा तुम बीड़ी पीती हो
     और तुम्हारी आजादी का
     एक धुँआ सा फैल रहा है
     आसमान में
     तेज धूप है
     और सामने की चोटी पर
     तुम बैठी हो
     अपनी ही काटी घास के
     गट्ठर पर पीठ टिकाए।
     काले और भावहीन चेहरे पर
     कई लकीरें भर डाली हैं जंगल ने
     सूखती देह पर
     पेड़, झाड़ियाँ और कैक्टस उग आये हैं,
     लेकिन इन पलकों में अब तक
     हरी बेल वह झूल रही है
     जिसमें जंगली फूल खिले थे
     सुर्ख लाल अपने ही जैसे
     आश्चर्य... इस फैले सन्नाटे में भी
     कैसे न सुन पाया कोई
     बसंत की आहट।
     सबके ही तो कान लगे थे
     उस दरवाजे की साँकल पर
     जिसके भीतर तुम रहती थी
     अकेली।