"आँख लड़ते ही हुआ इश्क़ का आज़ार मुझे / जलील मानिकपुरी" के अवतरणों में अंतर
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> आँख ल...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार= | + | |रचनाकार=जलील मानिकपुरी |
|अनुवादक= | |अनुवादक= | ||
|संग्रह= | |संग्रह= |
02:16, 19 जनवरी 2014 के समय का अवतरण
आँख लड़ते ही हुआ इश्क़ का आज़ार<ref>रोग,विपत्ति</ref> मुझे ।
चश्म<ref>आँख</ref> बीमार तिरी कर गई बीमार मुझे ।
दिल को ज़ख़्मी तो वह करते हैं मगर हैरत है,
नज़र आती नहीं चलती हुई तलवार मुझे ।
देखिए जान पे गिरती है कि दिल पर बिजली,
दूर से ताक रही है निगाह-ए-यार<ref>प्रेमी / प्रेमिका की नज़र</ref> मुझे ।
गरचे सौ बार इन आँखों से तुझे देखा है,
मगर अब तक है वही हसरते-दीदार<ref>दर्शन की अभिलाषा</ref> मुझे ।
मुझको परवा नहीं नासेह<ref>उपदेशक,नसीहत करने वाला</ref> तेरी ग़मख़्वारी<ref>दुःख बाँटना, सहानुभूति</ref> की,
ग़म सलामत रहे काफ़ी है यह ग़मख़्वार<ref>सहानुभूति रखने वाला</ref> मुझे ।
शीशा-ओ-जाम<ref>काँच की सुराही और मदिरा पात्र</ref> पे साक़ी कोई इल्ज़ाम नहीं,
तेरी आँखें किये देती हैं गुनहगार<ref>दोषी (यहाँ अभिप्राय नशा एवं उन्माद के अपराध से है अर्थात आँखों को मादक कहा गया है)</ref> मुझे ।
यार साक़ी<ref>मदिरा पिलाने वाला</ref> हो तो चलता है अभी दौर 'जलील'
कौन कहता है कि पीने से है इनकार मुझे ।