भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आँधी के हाथ जिए / राजेन्द्र गौतम

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:55, 5 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र गौतम |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यह भी क्या
मुट्ठी भर
यादों के साथ जिए ।

इतनी चुप रातें
किस कोलाहल से कम हैं
सन्नाटों के फैले
सरहद तक ग़म हैं
ठहरे हुए समय में
आँधी के हाथ जिए ।

हारी-थकी हवाएँ
लौटी हैं पुकार कर
सागर ने प्रश्नों का
दिया नहीं उत्तर
सब सपने झुलस गए
कैसी बरसात जिए !