भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आओ, घर लौट चलें / विनोद निगम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद निगम }} {{KKCatNavgeet}} <poem> और नहीं, भीड़ भरा यह सूनाप…)
 
(कोई अंतर नहीं)

19:09, 23 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण

और नहीं, भीड़ भरा यह सूनापन
आओ, घर लौट चलें, ओ मन !

आमों में डोलने लगी होगी गँध
अरहर के आस-पास ही होंगे छँद

टेसू के दरवाज़े होगा यौवन !

सरसों के पास ही खड़ी होगी
मेड़ों पर, अलसाती हुई बातचीत
बँसवट में, घूमने लगे होंगे गीत

महुओं ने घेर लिया होगा, आँगन !

खेतों में तैरने लगे होंगे दृश्य
गेहूँ के घर ही होगा अब भविष्य

अँगड़ाता होगा खलिहान में सृजन !
आओ घर लौट चलें, ओ मन !