भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आग में इसको अभी न डालो मिट्टी गीली है / 'सज्जन' धर्मेन्द्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=ग़ज़ल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
छो
 
पंक्ति 13: पंक्ति 13:
  
 
पानी सूखेगा तो ये पत्थर हो जायेगी,
 
पानी सूखेगा तो ये पत्थर हो जायेगी,
बीज प्रेम का जल्दी डालो मिट्टी गीली है।
+
तुख़्म-ए-मुहब्बत जल्दी डालो मिट्टी गीली है।
  
 
ज़्यादा अगर मिला तो ये कीचड़ हो जायेगी,
 
ज़्यादा अगर मिला तो ये कीचड़ हो जायेगी,

12:57, 26 फ़रवरी 2024 के समय का अवतरण

आग में इसको अभी न डालो मिट्टी गीली है।
पहले थोड़ी धूप दिखा लो मिट्टी गीली है।

व्यर्थ न जाने देना इसके भीतर का पानी,
चुक्कड़ गढ़ लो मूर्ति बना लो मिट्टी गीली है।

पानी सूखेगा तो ये पत्थर हो जायेगी,
तुख़्म-ए-मुहब्बत जल्दी डालो मिट्टी गीली है।

ज़्यादा अगर मिला तो ये कीचड़ हो जायेगी,
और न पानी इसमें डालो मिट्टी गीली है।

बेमिसाल कोमलता इसकी लाजवाब ख़ुशबू,
तन से मन से इसे लगा लो मिट्टी गीली है।