भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आज प्रथम गाई पिक / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पंक्ति 1: पंक्ति 1:
लेखक: [[सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"]]

{{KKGlobal}}
[[Category:कविताएँ]]

{{KKRachna
[[Category:सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"]]

|रचनाकार= सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"

आज प्रथम गाई पिक पञ्चम।

आज प्रथम गाई पिक पञ्चम।

गूंजा है मरु विपिन मनोरम।

गूंजा है मरु विपिन मनोरम।

19:17, 24 जून 2009 का अवतरण

आज प्रथम गाई पिक पञ्चम।
गूंजा है मरु विपिन मनोरम।

मरुत-प्रवाह, कुसुम-तरु फूले,
बौर-बौर पर भौरे झूले,
पात-पात के प्रमुदित झूले,
छाय सुरभि चतुर्दिक उत्तम।

आंखों से बरसे ज्योति-कण,
परसे उन्मन - उन्मन उपवन,
खुला धरा का पराकृष्ट तन
फूटा ज्ञान गीतमय सत्तम।

प्रथम वर्ष की पांख खुली है,
शाख-शाख किसलयों तुली है,
एक और माधुरी चुली है,
गीतम-गन्ध-रस-वर्णों अनुपम।