भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आप क्यों दिल को बचाते हैं यों टकराने से!" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=हर सुबह एक ताज़ा गुलाब / …) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल | |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल | ||
− | |संग्रह=हर सुबह एक ताज़ा गुलाब / गुलाब खंडेलवाल | + | |संग्रह=हर सुबह एक ताज़ा गुलाब / गुलाब खंडेलवाल |
}} | }} | ||
[[category: ग़ज़ल]] | [[category: ग़ज़ल]] |
23:34, 21 मई 2010 के समय का अवतरण
आप क्यों दिल को बचाते हैं यों टकराने से!
ये वो प्याला है जो भरता है छलक जाने से
हैं वही आप, वही हम हैं, वही दुनिया है
बात कुछ और है थोडा-सा मुस्कुराने से
मोतियों से भी सजा लीजिये पलकों को कभी
रंग चमकेगा नहीं आइना चमकाने से
फासला थोडा-सा अच्छा है आपमें, हममें
ख़त्म हो जायगा यह खेल पास आने से
देखते- देखते कुछ यों ही हवा हुए हैं गुलाब
ज्यों गया हो कोई बीमार के सिरहाने से