भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आम / पंकज चतुर्वेदी

Kavita Kosh से
Roysanjoy99 (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:17, 9 जुलाई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंकज चतुर्वेदी}} <poem> रसाल है रामचर...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रसाल है रामचरित
और रसाल है
अवधी में उसका विन्यास
भक्ति का रस
और काव्य का रस
जानने में
शायद इससे भी मदद मिले
कि कौन-सा आम
खाते थे तुलसीदास