भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आशा की किरण / ज्योतिशंकर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} {{KKAnthologyDeshBkthi...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=
+
|रचनाकार=ज्योतिशंकर
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=

11:52, 5 मई 2015 के समय का अवतरण

भारत न रह सकेगा हरगिज़ गुलामख़ाना,
आज़ाद होगा-होगा, आता है यह ज़माना।

ख़ू खौलने लगा है हिंदोस्तानियों का,
कर देंगे ज़ालिमों का, हम बंद जुल्म ढाना।

क़ौमी तिरंगे झंडे पर जां निसार अपनी,
हिंदू-मसीह-मुस्लिम गाते हैं यह तराना।

अब भेड़ और बकरी बनकर न हम रहेंगे,
इस पस्तहिम्मती का, होगा कहीं ठिकाना!

परवाह अब किसे है जेल-ओ-दमन की, प्यारो,
इक खेल हो रहा है फांसी पे झूल जाना।

भारत वतन हमारा, भारत के हम हैं बच्चे,
भारत के वास्ते है मंजूर सर कटाना!

रचनाकाल: सन 1930