भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आ गयी फिर है इस बार दीपावली / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ४ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:48, 12 मार्च 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आ गयी फिर है इस बार दीपावली।
सज गयी आज हर द्वार दीपावली॥

रात काली बहुत है मगर क्या हुआ
ले पहन दीप के हार दीपावली॥

होलिका जिस दिवस नफ़रतों की जली
बाँट तब से रही प्यार दीपावली॥

सत्य अँगड़ाइयाँ ले रहा नींद से
स्वप्न का एक उपहार दीपावली॥

जोड़ लें टूटते बंधनों को चलें
बस बने प्यार ही प्यार दीपावली॥

चंद्र का दीप नभ में कहीं खो गया
कर रही आज उजियार दीपावली॥

चाँदनी दुश्मनी कर दहकने लगे
तो बने मूक अभिसार दीपावली॥