भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इस कदर ढुलमुल हुए रिश्ते / राजेन्द्र गौतम

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:51, 26 अक्टूबर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र गौतम |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इस कदर ढुलमुल हुए रिश्ते
फुसफुसे कैंचुल हुए रिश्ते

तीर पर सम्वेदना ठहरी
एक टूटा पुल हुए रिश्ते

खो गईं राहें अँधेरों में
यों दियों से गुल हुए रिश्ते

फाँसने को पाखियों=सा मन
क्या अजब चंगुल हुए रिश्ते

खोजते हैं सिद्धियाँ गौतम
पाँव को राहुल हुए रिश्ते