भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उघड़ी चितवन / द्विजेन्द्र 'द्विज'

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:14, 4 मई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=द्विजेन्द्र 'द्विज' |संग्रह=जन-गण-मन / द्विजेन्द्र 'द्व...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उघड़ी चितवन

खोल गई मन


उजले हैं तन

पर मैले मन


उलझेंगे मन

बिखरेंगे जन


अंदर सीलन

बाहर फिसलन


हो परिवर्तन

बदलें आसन


बेशक बन—ठन

जाने जन—जन


भरता मेला

जेबें ठन—ठन


जर्जर चोली

उधड़ी सावन


टूटा छप्पर

सर पर सावन


मन ख़ाली हैं

लब ’जन—गण—मन’


तन है दल—दल

मन है दर्पन


मृत्यु पोखर

झरना जीवन


निर्वासित है

क्यूँ ‘जन—गण—मन’


खलनायक का

क्यूँ अभिनंदन


‘द्विज’ की ग़ज़लें

जय ‘जन—गन—मन’