भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उतर के नाव से भी कब सफ़र तमाम हुआ / शकेब जलाली

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:46, 22 फ़रवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शकेब जलाली |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGha...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उतर के नाव से भी कब सफ़र तमाम हुआ,
ज़मीं पे पाँव धरा तो ज़मीन चलने लगी ।

जो दिल का ज़हर था काग़ज़ पर सब बिखेर दिया,
फिर अपने आप तबियत मिरी संभलने लगी ।

जहाँ शज़र पे लगा था तबर का ज़ख़्म 'शकेब'
वहीँ पे देख ले कोंपल नई निकलने लगी ।