भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उत्तर-कथा (1) / प्रताप सहगल

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:43, 28 सितम्बर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रताप सहगल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इरादों की मीनारों पर
टँगे हुए स्वर्ण-कलश
डूबे हैं घने कोहरे की परतों में,
मीनारों की नींवों में
धँसा तीर
उछाल देता है तेज़ जल-धार
रास्ते के बीच ही
टूट-टूट कर लौटती हुई जलधार
समा जाती है
गहरे कहीं ज़मीन के अंदर
न जलाशय बनता है
न स्वर्ण-कलश
ठोस हिम से इरादे
जमे रहते हैं
सतह के सवाल।