भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"उस दिन शायद... / स्वाति मेलकानी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वाति मेलकानी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

13:11, 26 अगस्त 2017 के समय का अवतरण

     अपने ख्वाबों में उभरते
     अक्स में झाँककर
     देखूँगी
      अपने भीतर तुम्हारा होना
     और
     गर्म हवाओं में
     घुलती नमी से
     नापूँगी तुम्हारी नजदीकियाँ।
     महसूस करूँगी तुमसे दूर होना
     जब जाती रात के
     कदमों की आहट सुनकर
     चांद छिप जाएगा
     न जाने कहाँ...
     जिस दिन
     पाले की सैकड़ों परतें
     चढ़ जाएँगी सूरज पर
     जैसे कोई मौसम आकर
     ठहर गया हो मेरे मन में।
     जिस दिन सुबह जागकर
     तुम पाओगे
     मेरे सिरहाने में बूँद ओस की
     उस दिन शायद
     मैं भी प्यार करूँगी तुमसे।