भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक स्त्री मरी पड़ी है / शहंशाह आलम

Kavita Kosh से
योगेंद्र कृष्णा (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:11, 10 जुलाई 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शहंशाह आलम |संग्रह=वितान }} {{KKCatKavita‎}} <poem> एक स्त्री म…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक स्त्री मरी पड़ी है
वृक्षों के एकांत में

दूसरी स्त्री खोजती है सूर्योदय
अमरता की उम्मीद में चुपचाप

ढेर सारी स्त्रियां अदृश्य और अनाम
देवताओं के लिए
जल और अक्षत लिए भटकती हैं
बेचैन आत्माओं-सी यहां-वहां

अंततः पीठ खुजाती हैं
भौंचक करती हुईं
अपनी ही विधियों में।